Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राम नेवास की पत्नी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत सहायता राशि का चेक दिया

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये एकमुश्त बैंक खाते में दिए जाएंगे। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योज

By INA News Desk
Dec 3, 2025 - 23:04
42 Views
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राम नेवास की पत्नी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत सहायता राशि का चेक दिया
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राम नेवास की पत्नी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत सहायता राशि का चेक दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले की गोला तहसील के मदरिया गांव में राम नेवास की पत्नी देवी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत स्वीकृत 8 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि की पहली किश्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक सौंपा।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये एकमुश्त बैंक खाते में दिए जाएंगे। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना से हर महीने 1 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राम नेवास की सबसे छोटी बेटी निक्की को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। परिवार भूमिहीन है, इसलिए जमीन का पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान योजना का कवरेज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मदरिया के राम नेवास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल हुए थे। कुछ दिनों पहले उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow