Lucknow : सर्वोदय और नवोदय विद्यालय में पढ़ेगा घुमंतु समाज का हर बच्चा, ललितपुर में घुमंतु समाज आभार सम्मेलन में राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया संवाद 

राज्यमंत्री ने सम्मेलन में घुमंतु समाज की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घुमंतु जातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वो

By INA News Desk
Feb 24, 2026 - 22:41
42 Views
Lucknow : सर्वोदय और नवोदय विद्यालय में पढ़ेगा घुमंतु समाज का हर बच्चा, ललितपुर में घुमंतु समाज आभार सम्मेलन में राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया संवाद 
Lucknow : सर्वोदय और नवोदय विद्यालय में पढ़ेगा घुमंतु समाज का हर बच्चा, ललितपुर में घुमंतु समाज आभार सम्मेलन में राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया संवाद 

लखनऊ : घुमंतू और विमुक्त जातियों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद ललितपुर के थाना महरौनी के ग्राम पचौड़ा में मंगलवार को घुमंतु समाज आभार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने सम्मेलन में घुमंतु समाज की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घुमंतु जातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घुमंतु विकास मिशन और घुमंतु विकास बोर्ड के गठन का निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया। 

शिक्षा और प्रमाण पत्र के लिए लगेंगे विशेष शिविर

राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र परिवारों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही शिविर लगाकर घुमंतु समाज के बच्चों को सर्वोदय और नवोदय विद्यालयों में एडमिशन दिलाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow