Lucknow : न्यूरेम्बर्ग, जर्मनी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री की महत्वपूर्ण बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक मंच पर राज्य की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। राज्य में इले
- Nuremberg में वैश्विक निवेश एवं औद्योगिक सहयोग पर विस्तृत चर्चा
- NürnbergMesse Group के CEO Peter Ottmann से हुई परिणामोन्मुखी वार्ता
लखनऊ : प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेश का एक विश्वसनीय एवं आकर्षक केंद्र बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने न्यूरेम्बर्ग में NürnbergMesse Group के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री Peter Ottmann से सार्थक एवं परिणामोन्मुखी बैठक की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों के आयोजन, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को प्रोत्साहन देने तथा हाई-टेक विनिर्माण में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश की तीव्र औद्योगिक प्रगति, निवेश-अनुकूल नीतियों एवं मजबूत बुनियादी ढांचे की सराहना की तथा भविष्य में प्रदर्शनी एवं व्यापार मेलों के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की। NürnbergMesse Group जैसी विश्व-प्रसिद्ध प्रदर्शनी संस्था के साथ संभावित सहयोग से राज्य में उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों का आयोजन, तकनीकी आदान-प्रदान तथा निवेश के नए अवसर सृजित होने की अपेक्षा है।
उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक मंच पर राज्य की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग एवं एमएसएमई विकास को नई गति प्रदान करते हुए जर्मनी जैसे विकसित राष्ट्रों के साथ सशक्त साझेदारी स्थापित करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर
What's Your Reaction?











