Lucknow : चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर सीखने से करें: प्रमुख सचिव
विशेष सचिव श्रम विभाग कुणाल सिल्कू ने कहा कि फेयर स्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दे रहा है। बल्कि छात्रों को नई संस्कृति, वातावरण और
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन विभाग तथा फेयर स्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह में जर्मन भाषा प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इन्हें जर्मन कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिले थे।
इस अवसर पर श्रम और सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर सीखने की भावना से करना चाहिए। जर्मन भाषा का ज्ञान युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करता है। जापान और इजराइल जैसे देशों में भारतीय कुशल युवाओं की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा विदेशों में अपनी मेहनत और कौशल से अच्छा काम कर रहे हैं। इससे उनके परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है।
विशेष सचिव श्रम विभाग कुणाल सिल्कू ने कहा कि फेयर स्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दे रहा है। बल्कि छात्रों को नई संस्कृति, वातावरण और कार्य नैतिकता के लिए भी तैयार कर रहा है। इससे वे भारत की कुशलता और समर्पण की पहचान बन सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जर्मन भाषा प्रशिक्षित छात्रों को सम्मान देने और भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं और नए अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश, अपर निदेशक सेवायोजन पी.के. पुंडीर, फेयर स्ट्रीट के प्रतिनिधि वत्सल बोरा, डी.के. श्रीवास्तव, राखी नायर, कविसेलवी, मिराज अहमद, लिंडा एंथोनी, शालिनी उपस्थित रहीं।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम
What's Your Reaction?











