Lucknow : कृषि निदेशालय में नई लिफ्ट और श्री अन्न गैलरी का उद्घाटन, सूर्य प्रताप शाही ने मिलेट्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ निदेशालय में 20 लोगों की क्षमता वाली नई लिफ्ट का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने कहा

By INA News Desk
Nov 28, 2025 - 22:25
46 Views
Lucknow : कृषि निदेशालय में नई लिफ्ट और श्री अन्न गैलरी का उद्घाटन, सूर्य प्रताप शाही ने मिलेट्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया
Lucknow : कृषि निदेशालय में नई लिफ्ट और श्री अन्न गैलरी का उद्घाटन, सूर्य प्रताप शाही ने मिलेट्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया

कृषि निदेशालय, लखनऊ में योगी सरकार की कृषि विभाग में मूल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और श्री अन्न (मिलेट्स) को प्रोत्साहन देने के प्रयासों के तहत दो कार्यक्रम हुए।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ निदेशालय में 20 लोगों की क्षमता वाली नई लिफ्ट का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यालयों में आधुनिक सुविधाएं मिलने से कामकाज अधिक कुशल और आसान बनेगा।

इसके बाद कृषि भवन के तीसरे तल पर बनी श्री अन्न गैलरी का उद्घाटन भी कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ किया। गैलरी का दौरा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह मिलेट्स के महत्व, पोषण मूल्य और प्रसंस्करण की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर हैं और किसानों के लिए कम खर्च में ज्यादा लाभ वाली फसलें हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री अन्न से जुड़ी जानकारी, तकनीक और प्रशिक्षण को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाया जाए।

इस मौके पर प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी तथा पूर्व निदेशक कृषि जितेंद्र तोमर मौजूद रहे।

यह गैलरी 2023 के अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अनुरूप है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में मिलेट उत्पादन और खपत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow