Lucknow : योगी सरकार सतत कृषि और तकनीकी एकीकरण को बढ़ावा दे रही, ALM कार्बन परियोजना पर एक मंडल में शुरुआत
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से कृषि प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है ताकि इसका सीधा फायदा किसानों को पहुंचे। इसी कड़ी में ALM
कृषि भवन, लखनऊ में सतत कृषि और तकनीक आधारित मॉडल को मजबूत करने के लिए कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों के साथ प्रदेश में प्रस्तावित भू-इंजीनियरिंग आधारित कृषि मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने निर्देश दिए कि पहले किए गए प्रयोगों की लागत, किसानों को मिले लाभ और नतीजों का दोबारा मूल्यांकन किया जाए। 15 दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि किसान केंद्रित योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से कृषि प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है ताकि इसका सीधा फायदा किसानों को पहुंचे। इसी कड़ी में ALM कार्बन परियोजना पर भी बात हुई। इसमें किसानों को कार्बन क्रेडिट का लाभ देने की संभावनाओं पर विचार किया गया। शुरुआती दौर में इस परियोजना को एक मंडल में शुरू करने का फैसला हुआ।
बैठक में रबी गेहूं के बीज वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध 9,74,730 क्विंटल बीजों में से 7,58,603 क्विंटल का वितरण हो चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की कि 30 नवंबर से पहले बीज ले लें ताकि अनुदान का पूरा लाभ मिल सके। समय पर बुआई, खासकर लाइन में बुआई, उत्पादन बढ़ाने में बहुत मददगार है।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को कहा कि योगी सरकार की किसान हित वाली नीतियों को जमीनी स्तर पर पूरी पारदर्शिता से लागू किया जाए। इससे प्रदेश की कृषि व्यवस्था को तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर मजबूत बनाया जा सके।
यह पहल योगी सरकार की डिजिटल कृषि नीति का हिस्सा है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ा जा रहा है। रबी सीजन में अनुदानित बीजों का वितरण 25 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी
What's Your Reaction?











