Lucknow : इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा- 16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

इस इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 एवं सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा 16 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा। सेमिनार के

Jan 15, 2026 - 23:25
 0  31
Lucknow : इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा- 16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Lucknow : इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा- 16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

  • लखनऊ में तीन दिवसीय इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 का आयोजन, निवेश, तकनीक और उद्यमिता पर होगा व्यापक मंथन
  • इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 एवं सेमिनार का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक लखनऊ में
  • 16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे उद्घाटन

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बी.एल. मीणा द्वारा अवगत कराया गया है कि इण्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ सहभागिता करते हुए 16 से 18 जनवरी, 2026 तक 10th Edition of the India Food Expo के अंतर्गत “Seminar on Opportunities & Growth Strategies in Food Processing, Hospitality & Food & Beverages Sector” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रिगेलिया ग्रीन्स (1090 चौराहे के पास), गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न होगा।

इस इण्डिया फूड एक्स्पो–2026 एवं सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा 16 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रमुख सचिव, कृषि, उत्तर प्रदेश शासन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय इस सेमिनार एवं एक्स्पो में प्रदेश एवं अन्य राज्यों के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमी, निवेशक, कृषक उत्पादक संगठन (FPO), खाद्य प्रसंस्करण प्लांट एवं मशीनरी निर्माता, स्टार्ट-अप तथा विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की PMKSY, PMFME, फूड पार्क योजनाओं तथा Food Processing Industry Policy-2023 से संबंधित जानकारी एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण मशीनरी, नवीन तकनीक एवं उत्पादों की तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी, उद्योग स्थापना हेतु विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र एवं सेमिनार, तथा देश-प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों का फूड कोर्ट इस एक्स्पो के प्रमुख आकर्षण होंगे।

उल्लेखनीय है कि कि इस सेमिनार के माध्यम से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापना हेतु उपलब्ध सुविधाओं, प्राविधानित सब्सिडी एवं प्रोत्साहनों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसानों एवं उद्यमियों को महत्वपूर्ण लाभकारी जानकारी प्राप्त होगी।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow