Lucknow : राजभवन प्रांगण में 6 से 8 फरवरी तक होगी प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026

ऑनलाइन पंजीकरण के उपरान्त आवेदक को पंजीकरण आवेदन की एक प्रति कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

Jan 15, 2026 - 23:22
 0  42
Lucknow : राजभवन प्रांगण में 6 से 8 फरवरी तक होगी प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026
Lucknow : राजभवन प्रांगण में 6 से 8 फरवरी तक होगी प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026

लखनऊ : प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 का आयोजन गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के व्यक्तिगत बंगलों, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पब्लिक पार्कों तथा प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थलों के उद्यानों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रदर्शनी में प्रतिभाग हेतु इच्छुक उद्यान एवं गृहवाटिका प्रेमियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 अपरान्ह 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल http://upflowershowlko.com के माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन पंजीकरण के उपरान्त आवेदक को पंजीकरण आवेदन की एक प्रति कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। पंजीकृत उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं की जजिंग 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2026 को निर्णायक टोलियों द्वारा की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ से तथा दूरभाष संख्या 0522-2975506 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow