Lucknow : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के आयोजन एवं प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में सूचना

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रातः 08:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04:00 बजे से 06:30 बजे तक की पाली

By INA News Desk
May 24, 2026 - 22:05
53 Views
Lucknow : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के आयोजन एवं प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में सूचना
Lucknow : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के आयोजन एवं प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में सूचना

लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। सचिव ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित 175 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 02 जून 2026 से 09 जून 2026 के मध्य कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रातः 08:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04:00 बजे से 06:30 बजे तक की पाली निर्धारित की गई है। परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर मॉक टेस्ट को कई बार अभ्यास के रूप में दे सकते हैं।

प्रवेश पत्र (Admit Card) शीघ्र ही परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा हेतु कुल लगभग 4,25,000 (चार लाख पच्चीस हजार) अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement