Lucknow : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2025 मे छठे चरण की विशेष काउन्सिलिंग 21 अगस्त से 02 सितम्बर तक
इसके अतिरिक्त, विशेष काउन्सिलिंग के चौथे चरण में निर्धारित तिथियों में अपने अभिलेखों का सत्यापन न करा पाने वाले अभ्यर्थी भी इस चरण में शामिल होकर प्रवेश
लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की छठे चरण की विशेष काउन्सिलिंग आयोजित की जा रही है। परिषद के अनुसार, यह अवसर उन अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है जो 27 जून 2025 से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित मुख्य एवं विशेष काउन्सिलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सके, या जिन्हें पूर्व में आयोजित पाँच चरणों की काउन्सिलिंग में सीट आवंटित नहीं हो पायी थी।
इसके अतिरिक्त, विशेष काउन्सिलिंग के चौथे चरण में निर्धारित तिथियों में अपने अभिलेखों का सत्यापन न करा पाने वाले अभ्यर्थी भी इस चरण में शामिल होकर प्रवेश पा सकते हैं। छठे चरण की काउन्सिलिंग की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से 02 सितम्बर 2025 तक संचालित होगी।
परिषद ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in पर अपलोड काउन्सिलिंग शेड्यूल के अनुसार अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से काउन्सिलिंग में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। काउन्सिलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश अभ्यर्थी परिषद के पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
Also Click : Lucknow : युवाओं के कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण – मिशन निदेशक पुलकित खरे
What's Your Reaction?











