Lucknow : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कन्या पूजन, 75 बालिकाओं को मिला आशीर्वाद और उपहार
इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में ममता यादव, विशाखा, तहजीब, दीपक मिश्रा और अनुराग सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौ
लखनऊ के बीकेटी कुम्हरावा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नवरात्रि के पावन पर्व पर महाष्टमी के अवसर पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे और खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने सम्मिलित होकर 75 कन्याओं के पैर पखारे और विधि-विधान से उनका पूजन किया। सभी बालिकाओं को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक प्रसाद बांटा गया। अधिकारियों ने कन्याओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में ममता यादव, विशाखा, तहजीब, दीपक मिश्रा और अनुराग सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ती है। पूजन के बाद सभी बच्चों को विशेष भोजन कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कन्याओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









