Lucknow : एलडीए- 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन आए, टॉप 10 बकायेदारों की बनेगी सूची 

उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास कालोनी में दिनांक-29 एवं 30 अप्रैल को 02 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आ

Apr 28, 2026 - 23:55
 0  4
Lucknow : एलडीए- 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन आए, टॉप 10 बकायेदारों की बनेगी सूची 
Lucknow : एलडीए- 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन आए, टॉप 10 बकायेदारों की बनेगी सूची 

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने ओटीएस की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश 
  • शारदा नगर विस्तार स्थित प्रधानमंत्री कालोनी में 29 एवं 30 अप्रैल को लगेगा कैम्प

लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्र्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। 

  उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास कालोनी में दिनांक-29 एवं 30 अप्रैल को 02 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा। 

  उन्होंने बताया कि मंगलवार को 72 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए आवेदन किया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 461 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow