Lucknow : नक्शा पास कराना होगा आसान, एलडीए अनुभवी आर्किटेक्ट्स का बनाएगा पैनल
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में मकान या व्यावसायिक इमारत बनाने के लिए लोगों को प्राधिकरण से नक्शा मंजूर कराना पड़ता है। अभी तक लोगों को खुद आर्किटेक्ट ढूंढने पड़ते थे, जिससे अक्सर बिचौलिये
लखनऊ में घर या दुकान का नक्शा बनवाने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब योग्य आर्किटेक्ट्स का एक पैनल तैयार करने जा रहा है, जो नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल और साफ-सुथरा बनाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश पर इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में मकान या व्यावसायिक इमारत बनाने के लिए लोगों को प्राधिकरण से नक्शा मंजूर कराना पड़ता है। अभी तक लोगों को खुद आर्किटेक्ट ढूंढने पड़ते थे, जिससे अक्सर बिचौलिये बीच में आ जाते थे। इससे लोगों के पैसे भी ज्यादा खर्च होते थे और धोखाधड़ी का डर भी रहता था। साथ ही, कई बार तकनीकी गलतियों की वजह से नक्शे के आवेदन रद्द हो जाते थे, जिससे काम में देरी होती थी।
अब नई व्यवस्था के तहत एलडीए खुद भरोसेमंद आर्किटेक्ट्स की सूची जारी करेगा। इससे लोगों को सीधे प्रमाणित जानकारों की मदद मिलेगी और बिचौलियों का खेल खत्म हो जाएगा। मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम ने जानकारी दी कि केवल 'काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर' में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट ही इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। चुने गए आर्किटेक्ट्स को एलडीए दफ्तर में काम करने की जगह भी दी जा सकती है। इसके लिए 75 रुपये प्रति वर्गमीटर की फीस तय की गई है। साथ ही, अच्छा काम करने वाले आर्किटेक्ट्स को हर तीन महीने पर 50,000 रुपये तक का इनाम भी दिया जाएगा। इस बदलाव से नक्शा पास होने की रफ्तार बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
What's Your Reaction?









