Lucknow : मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जनहित की नीतियों से बदला देश, अब हर सुविधा लोगों के द्वार पर

उन्होंने बताया कि पिछले बारह सालों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए 51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे जरूरतमंदों के बैंक खातों में भेजी गई है। इससे बीच के बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है और सरकारी योज

Jun 15, 2026 - 21:35
 0  5
Lucknow : मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जनहित की नीतियों से बदला देश, अब हर सुविधा लोगों के द्वार पर
Lucknow : मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जनहित की नीतियों से बदला देश, अब हर सुविधा लोगों के द्वार पर

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह वर्ष सुशासन, जनता की भलाई और नागरिकों को मजबूत बनाने के एक शानदार दौर के रूप में सामने आए हैं। इन सालों में सरकार की हर नीति और योजना के केंद्र में देश का आम आदमी रहा है। नागरिकों की सुविधा को सबसे ऊपर मानते हुए पूरी शासन व्यवस्था को लोगों की सहूलियत, सम्मान और भरोसे के लायक बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आम लोगों को सरकारी सेवाओं और सुविधाओं के लिए लंबी कागजी कार्रवाई, दफ्तरों के चक्कर और लंबा इंतजार करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए तकनीक पर आधारित, साफ-सुथरी और जनता के काम आने वाली शासन व्यवस्था को मजबूत किया है। आज सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ सरकारी काम को आसान बनाने पर नहीं, बल्कि नागरिकों की हर सुविधा को बेहतर करने पर है।

उन्होंने बताया कि पिछले बारह सालों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए 51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे जरूरतमंदों के बैंक खातों में भेजी गई है। इससे बीच के बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे तौर पर सही लोगों तक पहुंचा है। इसके साथ ही इनकम टैक्स में छूट, आयुष्मान भारत जैसी मुफ्त इलाज की सुविधा और सामाजिक सुरक्षा की अन्य योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन को बहुत आसान और सुरक्षित बना दिया है।

डिजिटल इंडिया अभियान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में हर दिन लगभग 66 करोड़ यूपीआई लेनदेन हो रहे हैं, 103 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट कनेक्शन हैं और 98 फीसदी गांवों तक 4जी नेटवर्क पहुंच चुका है, जो इस अभियान की बड़ी सफलता है। डिजिलॉकर और उमंग जैसे मोबाइल ऐप ने सरकारी कागजातों और सेवाओं को लोगों के मोबाइल तक पहुंचा दिया है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों, उड़ान योजना और बड़े मेट्रो नेटवर्क से लोगों का सफर अब बहुत तेज और सुरक्षित हो गया है। सरकार की कोशिश है कि देश का हर नागरिक सम्मान और नए अवसरों के साथ आगे बढ़े।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow