Lucknow : कबीर जयंती पर तीन दिनों तक मचेगी निर्गुण भक्ति की धूम, देश के नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

कबीर संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि उत्सव के पहले दिन संत कबीर अकादमी, मगहर में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबीर निर्गुण भजन होंगे। इसके साथ ही स्कूल और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए पेंटिंग, निबंध, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्र

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 21:33
41 Views
Lucknow : कबीर जयंती पर तीन दिनों तक मचेगी निर्गुण भक्ति की धूम, देश के नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
Lucknow : कबीर जयंती पर तीन दिनों तक मचेगी निर्गुण भक्ति की धूम, देश के नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के तहत काम करने वाली संत कबीर अकादमी, मगहर द्वारा कबीर जयंती के मौके पर तीन दिवसीय ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिनों के उत्सव का मुख्य उद्देश्य संत कबीरदास के मानवतावादी विचारों, समाज में भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और निर्गुण भक्ति परंपरा को लोगों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को उनकी सीख से जोड़ना है।

कबीर संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि उत्सव के पहले दिन संत कबीर अकादमी, मगहर में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबीर निर्गुण भजन होंगे। इसके साथ ही स्कूल और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए पेंटिंग, निबंध, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन सद्गुरु कबीर आश्रम, छावनी लाइन, गाजीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और इसी दिन शाम को कबीर मठ, बेलसड़ी (गाजीपुर) में कबीर दर्शन और वाणी पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उत्सव के आखिरी दिन प्राचीन सद्गुरु कबीर प्राकट्य स्थली, लहरतारा (वाराणसी) में एक बड़ी सांस्कृतिक संध्या और कबीर निर्गुण भजन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कबीर गायन के देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें पद्मश्री कालूराम बमानिया, पद्मश्री भेरूसिंह चौहान, पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपान्या, देवेंद्र दास, ताना-बाना बैंड और बंजारन सिस्टर्स शामिल हैं। इसके साथ ही नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के तहत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा मगहर परिसर में पांच दिनों की चित्रकला कार्यशाला भी लगाई जाएगी और वाराणसी के कबीर मठ में एक विचार गोष्ठी होगी। इस पूरे आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, लेखक, कलाकार और विद्वान शामिल होंगे।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement