Lucknow News: बड़े मंगल पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य भंडारा, मंत्री राकेश सचान ने किया प्रसाद वितरण

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने प्रसाद वितरण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वा...

Jun 3, 2025 - 23:01
 0  47
Lucknow News: बड़े मंगल पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य भंडारा, मंत्री राकेश सचान ने किया प्रसाद वितरण

By INA News Lucknow.

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय, लखनऊ में प्रभु राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने प्रसाद वितरण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

Also Click: Lucknow News: बड़े मंगल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया भंडारे का आयोजन, केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित कई नेता पहुंचे

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व उत्तर प्रदेश की लोक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धा और सहयोग की भावना से किया गया प्रत्येक कार्य जनकल्याण को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की सेवा और परोपकार की भावना हमें सदैव प्रेरित करती है।

भंडारे में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण में भागीदारी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow