Lucknow News: लखनऊ में CM माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत शिल्पियों को ऋण सुविधा हेतु आवेदन आमंत्रित

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को बैंकों के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाएगा। साथ ही, विभाग द्वारा स्वीकृत कुल प्रोजे....

Apr 29, 2025 - 23:25
 0  28
Lucknow News: लखनऊ में CM माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत शिल्पियों को ऋण सुविधा हेतु आवेदन आमंत्रित

By INA News Lucknow.

लखनऊ: जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित CM माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद लखनऊ को बैंक वित्त पोषण के लिए इकाई-04 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना का उद्देश्य मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों एवं शिल्पियों के आर्थिक विकास को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को बैंकों के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाएगा। साथ ही, विभाग द्वारा स्वीकृत कुल प्रोजेक्ट लागत पर पूंजीगत ऋण का 25 प्रतिशत अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

Also Click: Lucknow News: मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाए, डा0 संजय कुमार निषाद बोले- मछुआ समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार दृढ़संकल्पित

अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। इच्छुक माटी कला/शिल्पकारी अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल upmatikalaboard.in के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनापत्ति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति एवं बैंक पासबुक आदि अभिलेख संलग्न कर  25 मई, 2025 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 8 कैंट रोड, लखनऊ में जमा करना अनिवार्य है।

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड, लखनऊ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मोबाइल नंबर 9580 503141 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow