Lucknow News: मुख्य सचिव ने जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा कर सभी सीडीओ एवं बीडीओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, आवास, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, विधवा पें...
By INA News Lucknow.
लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा कर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी सीडीओ एवं बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लाभार्थियों का जीरो पावर्टी पोर्टल पर सत्यापन प्राथमिकता पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, आवास, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि से लाभान्वित कराने के कार्यों में प्रगति लायी जाये।
उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ परिवार की आर्थिक स्थित में परिवर्तन हो सकता है, ऐसे में अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन कराया जाये और मृतक व अपात्र व्यक्तियों को बहिष्कृत किया जाये, साथ ही जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित पात्र परिवारों के शीर्ष प्राथमिकता पर अंत्योदय कार्ड से आच्छादित कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव कौशल विकास मिशन डॉ0 हरिओम, प्रमुख सचिव श्रम डॉ0 एम0के0एस0 सुंदरम, ग्राम्य विकास आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?











