Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, नोएडा की 12 वीं शासी निकाय की बैठक संपन्न

पैथोलॉजी विभाग में पीजी जूनियर रेजिडेंट के 07 पदों के सृजन के प्रस्ताव तथा पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट के नाम को बदलकर डेंटल काउंसिल ऑफ इण्डिया के अनुसा...

By INA News Desk
Jun 3, 2025 - 00:08
39 Views
Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, नोएडा की 12 वीं शासी निकाय की बैठक संपन्न
Advertisement
Advertisement

By INA News Lucknow.

लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, नोएडा की 12वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासी निकाय द्वारा संकायाध्यक्ष की नियुक्ति को अग्रिम 03 वर्ष बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

Also Click: Lucknow News: UP Police के नए DGP राजीव कृष्ण ने लिया कार्यभार, अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस सहित 10 सूत्री एजेंडा किया पेश

इसी क्रम में पैथोलॉजी विभाग में पीजी जूनियर रेजिडेंट के 07 पदों के सृजन के प्रस्ताव तथा पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट के नाम को बदलकर डेंटल काउंसिल ऑफ इण्डिया के अनुसार पीडियाट्रिक एण्ड प्रीवेंटिव डेंटिस्ट्री रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक का संचालन संस्थान के निदेशक प्रो0 अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में संस्थान का वित्तीय विवरण एवं नवीन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथीसेन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement