Deoband News: लखनौती गांव फायरिंग मामला- पुलिस ने तीन दिन बाद एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार। 

खेड़ी आसा निवासी अचिन ने साथियों के साथ लखनौती गांव निवासी फूफा संजय त्यागी के घर में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें एक गोली....

Jun 3, 2025 - 10:05
71 Views
Deoband News: लखनौती गांव फायरिंग मामला- पुलिस ने तीन दिन बाद एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार। 
देवबंद। लखनौती गांव में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद एक आरोपी को गिफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है।

बता दें, कि 31 मई को खेड़ी आसा निवासी अचिन ने साथियों के साथ लखनौती गांव निवासी फूफा संजय त्यागी के घर में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें एक गोली संजय को लगी थी। जबकि मारपीट के दौरान उसकी बुआ संगीता का एक हाथ टूट गया था। मामले में घायल के भाई सत्यवान की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अचिन, आर्यन उर्फ गोलू, मोनू उर्फ वितुल, साखन कलां निवासी रोहन उर्फ कल्लू, जनपद मुजफ्फरनगर के मेघा शकरपुर गांव निवासी अंकुल गुर्जर को नामजद किया था।

Also Read- Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, नोएडा की 12 वीं शासी निकाय की बैठक संपन्न

सोमवार को पुलिस ने मोनू उर्फ वितुल को खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र से कासिमपुरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow