Deoband News: सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस को बताया मूर्खों की पार्टी, सहारनपुर में सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी

सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी पूर्व विधायक माविया अली ने अपने बयान में कहा कि सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को समाप्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश....

May 8, 2025 - 22:42
 0  25
Deoband News: सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस को बताया मूर्खों की पार्टी, सहारनपुर में सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी

By INA News Deoband.

देवबंद: इमरान मसूद बनाम आशू मलिक, माविया अली बनाम इमरान मसूद। जनपद सहारनपुर में इस वक्त सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर है। अब देवबंद विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को मूर्खों की पार्टी करार दिया है।

सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी पूर्व विधायक माविया अली ने अपने बयान में कहा कि सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को समाप्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं रहा है। उन्होंने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद पर प्रहार किया। आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को खत्म करने का भाजपा से बयाना लिया हुआ। वह अपनी सीट बचाने के लिए भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।

Also Click: Sambhal News: विधायक पुत्र से SIT ने दोबारा की दो घंटे पूछताछ, SIT ने करीब पचास सवाल पूछे

पूर्व विधायक के आरोपों की झडी यहीं नहीं रुकी उन्होंने यहां तक कहा कि इमरान मसूद भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं और उन्हें जेल जाने का डर है। कांग्रेस सांसद और लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग के बीच क्या संबंध है? अगर मुख्यमंत्री कार्यालय में आगमन का रजिस्टर और सांसद मसूद की कॉल डिटेल चेक की जाए सब कुछ उजागर हो जाएगा। माविया अली ने कहा कि जो शख्स अपने चाचा (काजी रशीद मसूद) का नहीं हुआ वह कांग्रेस का कैसे हो सकता है।

वह हमेशा मुसलमानों के उत्पीड़न पर भी खामोश रहते हैं। इमरान मसूद को खुद पर इतना घमंड है तो वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव क्यों हारे। ऐसे में वह कांग्रेस और सपा गठबंधन की सीट पर जीते हैं न कि अपने दम पर। माविया अली ने मसूद को सातों सीटों पर प्रत्याशी लडाने की चेतावनी दी और कहा कि इसके लिए सपा भी तैयार है।

इस तरह के बयान देने वाले यह वो लोग हैं जो राजनीति में केवल अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें खुद पता नहीं है कि वह क्या कह रहे हैं। यह वर्ष 2024 में गठबंधन के खिलाफ और उससे पहले एक स्थानीय चुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे थे।

                                 - इमरान मसूद, सांसद सहारनपुर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow