Lucknow News: CM योगी ने दिए निर्देश- बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करें अधिकारी

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विगत दो दिनों में ओलावृष्टि तथा वर्षा हुई है। इन जनपदों में अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस, गौ...

By INA News Desk
Mar 1, 2025 - 22:42
51 Views
Lucknow News: CM योगी ने दिए निर्देश- बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करें अधिकारी

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। CM ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का युद्ध स्तर पर आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Also Read: Maha Kumbh 2025: 1.25 करोड़ श्रद्धालुओं को शहर की विभिन्न पार्किंग स्थल से पहुंचाया महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र, यूपी रोडवेज (UP Roadways) ने 8550 बसों का किया संचालन

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विगत दो दिनों में ओलावृष्टि तथा वर्षा हुई है। इन जनपदों में अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, हापुड़, लखीमपुरखीरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सम्भल तथा गाजियाबाद शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow