Lucknow News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

उन्होने जनपद कौशाम्बी स्थित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक, कड़ा वासिनी माता शीतला जी के दिव्य दर्शन व पूजन किया और माँ शीतला से समस्त प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। उ.....

By INA News Desk
Apr 3, 2025 - 23:27
64 Views
Lucknow News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने ने कौशाम्बी जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत कौशांबी के माँ शीतला अतिथि गृह, सयारा में महात्मा गौतम बुद्ध, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, महाराजा बिजली पासी जी, 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, एवं पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति समर्पित इन महानुभावों को नमन किया।उन्होने जनपद कौशाम्बी स्थित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक, कड़ा वासिनी माता शीतला जी के दिव्य दर्शन व पूजन किया और माँ शीतला से समस्त प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।उप मुख्यमंत्री ने माँ शीतला अतिथि गृह, सयारा में जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना व उनके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow