Lucknow News: अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजा LDA का बुलडोजर, 50 बीघा क्षेत्रफल में हो रही 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
नवनीत तिवारी व अन्य द्वारा सोनई कजेहरा में माइनर के किनारे लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करायी जा रही थी। वहीं, शोएब खान, शिवराम रावत, विजय कुमार व अन्य द्वारा सोनई कजेहरा में किसान प....
By INA News Lucknow.
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2, जोन-3 एवं जोन-4 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन टीम ने गोसाईंगंज, काकोरी व बी०के०टी० क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना 50 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि विनोद उर्फ गुड्डू व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के सोनई कजेहरा के ग्राम - विरूखम्भा में किसान पथ के किनारे लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।
इसी तरह नवनीत तिवारी व अन्य द्वारा सोनई कजेहरा में माइनर के किनारे लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करायी जा रही थी। वहीं, शोएब खान, शिवराम रावत, विजय कुमार व अन्य द्वारा सोनई कजेहरा में किसान पथ / माइनर के किनारे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन दल द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। अवैध संगम सिटी पर चला बुलडोजर प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि कैलाश सिंह, मोहम्मद शोएब खान अन्य द्वारा काकोरी में हरदोईया रोड पर ग्राम - पलहेन्द्रा में लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य करते हुए संगम सिटी नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।
Also Click: तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, जानिए आज का राशिफल
जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी, जिसमें अवैध तरीके से किये गये विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध साईं विहार का ध्वस्तीकरण प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि यूनिवर्सल ग्रुप के राम सिंह, बलजीत सिंह व एस0के0 त्रिपाठी द्वारा बी0के0टी0 में तहसील रोड पर ग्राम- साढ़ामऊ में लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए साईं विहार गोकुलधाम नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। जिसमें डेवलपर द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
What's Your Reaction?











