Hathras News: छात्राओं के शोषण प्रकरण में भाकियू भानू व विश्व हिंदू महासंघ ने की प्राचार्य को निलंबित करने की मांग

साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर निलंबित करने की भी मांग की गई है। यूनियन का कहना है कि यह कदम भविष्य में किसी भी छात्रा के साथ होने वा....

Apr 26, 2025 - 00:30
 0  58
Hathras News: छात्राओं के शोषण प्रकरण में भाकियू भानू व विश्व हिंदू महासंघ ने की प्राचार्य को निलंबित करने की मांग
भाकियू भानू व विश्व हिंदू महासंघ के सदस्य जिलाधिकारी राहुल पांडेय को ज्ञापन देते हुए

By INA News Hathras.

हाथरस: शहर के बागला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) एवं विश्व हिंदू महासंघ ने कॉलेज के प्रिंसिपल को निलंबित व विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन भानू ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलेज के प्रिंसिपल महावीर सिंह छोंकर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूनियन का कहना है कि प्रिंसिपल शोषण के आरोपी प्रोफेसर रजनीश को बचाने का प्रयास कर रहे थे। प्रिंसिपल पर छात्राओं को धमकाने का भी आरोप लगा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल की जगह राजनीति हावी हो गई है। कुछ लोगों द्वारा प्रिंसिपल को माला पहनाकर सम्मानित करने की घटना को जांच को प्रभावित करने का प्रयास बताया गया है।
भाकियू भानू ने छात्राओं के भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर निलंबित करने की भी मांग की गई है। यूनियन का कहना है कि यह कदम भविष्य में किसी भी छात्रा के साथ होने वाले शोषण को रोकने के लिए जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव अनूप चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत रावत आदि शामिल थे। उक्त प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने आज एसडीएम सदर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है और उन्होंने भी ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि शहर के बागला डिग्री कालेज के प्राचार्य की हरकतों ने कालेज को बदनाम करके रख दिया है।

Also Click: Hathras News: विहिप, बजरंग दल सहित सामाजिक संगठनों ने पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

अभी फिलहाल ही प्रोफेसर रजनीश कुमार को जेल भेजा गया था। उसी प्रकरण में प्राचार्य की भी संलिप्तता है । उनका आरोप है कि आये दिन कालेज में छात्राओं का शोषण हो रहा है। इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली छात्राओं को प्राचार्य द्वारा धमकाया जाता है, जिसके कारण बागला डिग्री कालेज की बहुत बदनामी हो रही है। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि छात्राओं के शोषण के आरोपी प्रो.रजनीश को प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर द्वारा कई बार बचाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाया गया।

विद्यालय में प्राचार्य का माला पहनाकर कुछ लोगों द्वारा सम्मान किया जा रहा है और महाविद्यालय में शिक्षा की जगह राजनीति की जा रही है। जबकि शिक्षण संस्थान में बिना जाति भेदभाव के छात्रों को शिक्षा देनी चाहिए। जबकि पीसी बागला डिग्री कालेज में प्राचार्य द्वारा अनैतिक राजनीति की जा रही है जो कि निन्दनीय है। प्राचार्य के रहते जॉच कभी निष्पक्ष नहीं हो सकती। यह जाँच को भी प्रभावित करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से माँग की हैं कि कालेज के छवि को धूमिल करने वाले प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाया जाय और विभागीय कार्यवाही कर निलम्बित किया जाय। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रखर वार्ष्णेय, जिला संयोजक प्रशांत प्रताप सिंह, जिला मंत्री प्रशांत मिश्र आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow