Lucknow News: PM मोदी ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा लाभ, CM योगी (Yogi) ने जताया आभार

CM योगी (Yogi) ने कहा कि PM मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) को 355 रुपए प्रति क्विंटल क....

By INA News Desk
Apr 30, 2025 - 23:26
48 Views
Lucknow News: PM मोदी ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा लाभ, CM योगी (Yogi) ने जताया आभार
Advertisement
Advertisement

सार-

  • किसान बंधुओं की समृद्धि एवं उन्नति PM नरेंद्र मोदी की शीर्ष प्राथमिकता- CM योगी (Yogi)
  • 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य को ₹355/क्विंटल करने की मिली मंजूरी
  • PM मोदी का निर्णय 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही 5 लाख श्रमिकों के आर्थिक सशक्तीकरण व स्वावलंबन का बनेगा आधार- योगी (Yogi)

By INA News Lucknow.

लखनऊ: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर PM नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए CM योगी (Yogi) ने कहा कि किसान बंधुओं की समृद्धि एवं उन्नति PM नरेंद्र मोदी की शीर्ष प्राथमिकता है।

CM योगी (Yogi) ने कहा कि PM मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) को 355 रुपए प्रति क्विंटल करने की मंजूरी प्रदान की गई है। यह निर्णय 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही 5 लाख श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सशक्तीकरण व स्वावलंबन का आधार बनेगा। इस अभिनंदनीय निर्णय के लिए उन्होंने PM मोदी का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 355 रुपए प्रति क्विंटल स्वीकृत किया है। इसकी मूल वसूली दर 10.25 प्रतिशत होगी जिसमें 10.25 प्रतिशत से अधिक वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.46 रुपए प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान किया जाएगा तथा वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.46 रुपए प्रति क्विंटल की कमी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement