Lucknow News: भू राजस्व वाद के मामलों के निपटारे में प्रदेशभर में श्रावस्ती ने मारी बाजी

श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि CM Yogi की मंशा के अनुरूप भू राजस्व संबंधी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रावस्ती ने दिसंबर में धारा-116 के तहत ...

By INA News Desk
Jan 19, 2025 - 22:29
62 Views
Lucknow News: भू राजस्व वाद के मामलों के निपटारे में प्रदेशभर में श्रावस्ती ने मारी बाजी
Advertisement
Advertisement

सार-

  • CM योगी के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जा रहे हैं भू राजस्व संबंधी मामले 
  • धारा-67 के तहत मामलों के निस्तारण में प्रदेश में महोबा दूसरे तो मुरादाबाद तीसरे पायदान पर 
  • धारा-116 के वादों के निपटारे में श्रावस्ती ने हासिल किया शीर्ष स्थान, मैनपुरी दूसरे स्थान पर

By INA News Lucknow.

लखनऊ: CM Yogi के निर्देश पर प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर भू राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में भू राजस्व संबंधी वादों के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं, CM योगी के निर्देश पर हर माह भू राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण की जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। इसी के तहत दिसंबर माह की रिपोर्ट में भू राजस्व वादों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में श्रावस्ती ने पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रावस्ती को यह स्थान धारा-67 एवं धारा- 116 के कुल वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों के निस्तारण में मिला है। 

  • धारा-116 के लंबित मामलों के निपटारे में श्रावस्ती अव्वल

श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि CM Yogi की मंशा के अनुरूप भू राजस्व संबंधी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रावस्ती ने दिसंबर में धारा-116 के तहत कुल योजित मामलों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि मैनपुरी ने दूसरा, हापुड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह 5 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित मामलों के निस्तारण में श्रावस्ती के साथ मैनपुरी, हापुड़ आदि ने बाजी मारी है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि धारा-67 के तहत कुल योजित वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों का निस्तारण कर श्रावस्ती ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि महोबा ने दूसरा और मुरादाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं 5 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित मामलों के निस्तारण में श्रावस्ती के साथ हापुड़ और हाथरस का शानदार प्रदर्शन रहा है। 

  • भू राजस्व के मामलों के निस्तारण से जनता को मिल रहा सीधा लाभ

वहीं श्रावस्ती ने भू राजस्व की विभिन्न धारा-ओं के तहत लंबित मामलों के निस्तारण में टॉप 10 में अपनी जगह बनायी है। इनमें धारा-34 के तहत कुल योजित वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों के निस्तारण में श्रावस्ती ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है जबकि पहले स्थान पर शामली, दूसरे पर महोबा और तीसरे पर हमीरपुर है। इसी तरह 5 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित वादों के निस्तारण में भी श्रावस्ती टॉप टेन में शामिल है। उधर, कुल न्यायालयों के सापेक्ष में लंबित वादों का प्रति न्यायालय औसत में श्रावस्ती सातवें पायदान पर रहा है जबकि पहले स्थान पर गाजीपुर, दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ और तीसरे स्थान पर बलिया हैं। CM योगी की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि प्रदेश में भू राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे की दर में तेज़ी आई है। ऐसे में लोगों को त्वरित न्याय मिलने से उनका प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। इसके साथ ही, विवादित भूमि पर विकास कार्यों को गति मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। CM के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर न केवल भू राजस्व मामले सुलझाए गए, बल्कि जनता को सीधा लाभ भी पहुंचा। किसानों और अन्य भूमिधारकों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि लंबे समय से लंबित विवादित मामलों के समाधान के चलते उनकी भूमि उपयोग में आ सकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement