Lucknow News: आज 'नया भारत' पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः CM

PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में आगामी 5 जून 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को इ...

Apr 27, 2025 - 23:35
 0  36
Lucknow News: आज 'नया भारत' पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः CM

सार-

  • 'मन की बात' में PM नरेंद्र मोदी ने की 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने की अपील 
  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान 
  • CM ने 'एक्स' पर किया पोस्ट- 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है
  • मां और वृक्ष के प्रति कृतज्ञता का यह अनुपम संगम PM जी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत प्रमाण हैः CM 
  • 2024 में UP ने लगाए थे 36.81 करोड़ पौधे

By INA News Lucknow.

लखनऊ: PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की चर्चा की। इस पर CM योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस अभियान की सराहना की। CM ने लिखा कि आज 'नया भारत' पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा है। 

PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में आगामी 5 जून 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

  • हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर देता है यह अभियान

CM ने लिखा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर इस अभियान में जुड़ना, एक वृक्ष लगाना और उसे अपनी मां के चरणों में समर्पित करना पुण्य कार्य है।

  • मां जीवन व वृक्ष प्राणवायु देते हैं

CM ने PM नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए लिखा कि मां जीवन देती हैं, वृक्ष प्राणवायु देते हैं। दोनों के प्रति कृतज्ञता का यह अनुपम संगम PM जी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत प्रमाण है। आज 'नया भारत' पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा है।

  • 2024 में UP ने लगाए थे 36.81 करोड़ पौधे

CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत आठ वर्ष में 204.92 करोड़ पौधरोपण किया है। वहीं इस वर्ष सीएम योगी के नेतृत्व में 36.81 करोड़ पौधरोपण किया गया। इस वर्ष भी इस अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow