Lucknow News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री ने किसानों से किया सीधा संवाद, जहाँगीरपुर, गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से भी अपील की कि वे किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से भी लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने किसान ऑन से आग्रह किया कि वह इन का...

May 29, 2025 - 23:22
 0  33
Lucknow News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री ने किसानों से किया सीधा संवाद, जहाँगीरपुर, गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

सार-

  • प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधे संवाद के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम
  • आधुनिक तकनीक, ड्रोन, प्राकृतिक खेती तथा अन्य विभागीय योजनाओं की किसानों को दी गई जानकारी

By INA News Lucknow.

लखनऊ: विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के पहले दिन गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जहाँगीरपुर, गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों से किया सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा पौधारोपण भी किया।इस दौरान उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने, स्वयं को कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर करवाने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा कृषि के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान से परिचित रहने, नई तकनीक को अपनाने तथा प्रदेश की जलवायु के अनुसार फसलों की प्रजातियों को पैदा करने का आह्वान किसानों से किया।उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से भी अपील की कि वे किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से भी लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने किसान ऑन से आग्रह किया कि वह इन कार्यक्रमों के दौरान स्वयं आगे जाकर कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष अपनी चुनौतियों को रखें। वास्तव में इस कार्यक्रम की सार्थकता तभी होगी। उन्होंने किसानों को बताया कि यह विशेष अभियान पूरे प्रदेश भर में 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिकतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।श्री शाही ने कहा कि इस विशेष अभियान में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कुल 10,125 प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनसे किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, बीज शोधन, मिट्टी स्वास्थ्य सुधार, सह-फसली खेती, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई, कृषि ड्रोन के इस्तेमाल, प्राकृतिक खेती तथा औद्यानिक फसलों के विस्तार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण व सहायता पर विशेष जोर रहेगा।

श्री शाही ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों से अवगत कराना और प्रदेश में कृषि उत्पादकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश सिंह निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, डॉ. टी दामोदरन निदेशक केंद्रीय उपोष्ण बागवानी अनुसंधान संस्थान, डॉ. पीएल सरोज प्रधान वैज्ञानिक सीआईएसएच सहित कई अन्य कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow