Lucknow : पिपराघाट रेलवे क्रासिंग पर बनेगा आरओबी, दिलकुशा रोड का होगा चौड़ीकरण

आर्मी लैंड नाले से शहीद पथ तक 2.5 किलोमीटर हिस्से में बंधा बनेगा। निरीक्षण में अर्थ फिलिंग का काम चलता मिला। मुख्य अभियंता ने बताया कि बंधे के किनारे सुरक्षा और मजबूती

Feb 2, 2026 - 00:31
38 Views
Lucknow : पिपराघाट रेलवे क्रासिंग पर बनेगा आरओबी, दिलकुशा रोड का होगा चौड़ीकरण
Lucknow : पिपराघाट रेलवे क्रासिंग पर बनेगा आरओबी, दिलकुशा रोड का होगा चौड़ीकरण

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण का काम शुरू कर दिया है। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में कॉरिडोर बनने से कैंट से अयोध्या रोड और कानपुर रोड जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को पूरे रूट का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने पिपराघाट के पास रेलवे क्रासिंग पर वीआईपी स्पर यानी आरओबी बनाने और दिलकुशा रोड का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि छावनी बोर्ड से एनओसी लेकर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जाए।

यह आरओबी लगभग 240 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। दिलकुशा से ग्रीन कॉरिडोर को जोड़ने वाली सड़क अभी 9 मीटर चौड़ी है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ग्रीन कॉरिडोर शुरू होने पर इस सड़क पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ेगा इसलिए चौड़ीकरण का काम साथ-साथ कराया जाए। इसके बाद उन्होंने पिपराघाट से जी-20 रोड तक बनने वाले 4-लेन पुल की साइट का निरीक्षण किया। पुल के लिए टेंडर से एजेंसी चुन ली गई है। उपाध्यक्ष ने एक सप्ताह में काम शुरू करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि बरसात से पहले लैंड फिलिंग का पूरा काम हर हाल में खत्म किया जाए। पिपराघाट से आर्मी लैंड नाले तक 2.8 किलोमीटर लंबा 4-लेन बंधा बनेगा।

आर्मी लैंड नाले से शहीद पथ तक 2.5 किलोमीटर हिस्से में बंधा बनेगा। निरीक्षण में अर्थ फिलिंग का काम चलता मिला। मुख्य अभियंता ने बताया कि बंधे के किनारे सुरक्षा और मजबूती के लिए स्टोन पिचिंग होगी। इकाना क्रिकेट स्टेडियम से किसान पथ तक प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर के एलाइनमेंट का भी निरीक्षण हुआ। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि बंधा और पुल बनाने के लिए जिन किसानों की जमीन जाएगी उन्हें लैंड पूलिंग नीति के तहत वेलनेस सिटी में मुफ्त जमीन दी जाएगी। मौके पर साइट ऑफिस बनाया जाए जहां अर्जन अनुभाग के अधिकारी नियमित बैठकर किसानों से बात करके अर्जन के मामलों का निपटारा करें। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता अजीत सिंह और मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow