Lucknow : ऐतिहासिक बटलर झील में खुलेगा आईलैंड कैफे, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थल निरीक्षण कर दिये निर्देश
15 दिन के अंदर यहां आईलैंड कैफे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग परिवार के साथ प्राकृतिक सुंदरता में समय बिता सकेंगे। बटलर पैलेस में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी
लखनऊ। ऐतिहासिक बटलर झील के बीच बने आईलैंड पर कैफेटेरिया खोला जाएगा जिसका नाम आईलैंड कैफे होगा। लोग पैदल पुल से होकर कैफे पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्वादिष्ट भोजन का मजा ले सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया और कैफे संचालन के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण ने बटलर झील का संवर्द्धन और सौंदर्यीकरण कराया है। झील के बीच आईलैंड विकसित किया गया है जिसमें कैफेटेरिया बनाया गया है।
15 दिन के अंदर यहां आईलैंड कैफे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग परिवार के साथ प्राकृतिक सुंदरता में समय बिता सकेंगे। बटलर पैलेस में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण हुआ। यहां अप्रैल 2026 तक कैफेटेरिया तैयार हो जाएगा। प्रथम तल पर जीर्णोद्धार और फसाड अपलिफ्टमेंट का काम जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पैलेस के पिछले हिस्से में लॉन में लैंडस्केपिंग और हॉर्टीकल्चर कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। हजरतगंज में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण हुआ। उपाध्यक्ष ने कहा कि हजरतगंज में बदली जा रही पुरानी रेलिंग और बिजली के खंभों को प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में बने पार्कों और ग्रीन बेल्ट में इस्तेमाल किया जाए। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ व्यापारियों ने पुराने साइनेज बोर्ड नहीं हटाए हैं। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से बात करके पुराने बोर्ड हटवाकर निर्धारित रंग और आकार के नए बोर्ड लगवाए जाएं।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











