Lucknow : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 12 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के अलावा उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ. के जी गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिं

Sep 29, 2025 - 01:19
60 Views
Lucknow : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 12 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त
Lucknow : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 12 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ के मैंगो रिसर्च सेंटर सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सभी सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के अलावा उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ. के जी गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राम, डॉ. बीबी गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, ऑडिटर हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि, रामसुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेंद्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्तावों में प्रदेश के 18 मंडलों में मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई। 12 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए: झांसी से शिवकरण सिंह भदोरिया, सहारनपुर में ओमवीर सिंह, मुरादाबाद अरुण गोस्वामी, अलीगढ़ राम नारायण सिंह, कानपुर सौरभ सिंह भदोरिया, लखनऊ अखिलेश सिंह, मेरठ संजय गोयल, बस्ती बलराम त्रिपाठी, विंध्याचल रूपेश पांडे, गोरखपुर सुधीर कुमार सिंह, अयोध्या राम नेत वर्मा, देवी पाटन अनिल कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ वीरभद्र प्रताप।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में कैप्टन वीरेंद्र सिंह और पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार द्विवेदी को मनोनीत किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मंडल का गठन भी हुआ।

संगठन की मांगों के लिए निर्णय लिया गया कि 12 नवंबर को मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञापन देंगे। प्रदेश स्तर पर मार्च 2026 में ज्ञापन दिया जाएगा। कुछ जनपदों में स्थायी समिति का गठन नहीं हो रहा है, उसके लिए निदेशक सूचना को पत्र लिखा जाएगा। जिन जनपदों में जिला अध्यक्ष 3 वर्ष से लगातार कार्यरत हैं, वहां लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रदेश के अनुभवी और क्रियाशील सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नीरज सोनी, पौहारिशरण राय, शालिक राम पांडे और मोहम्मद यूनुस को नामित किया गया।

Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow