Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त
आरोपी के कब्जे से चोरी की एक भैंस, एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (थाना कछौना से 10 सितंबर को चुराई गई), एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और ए
हरदोई के थाना अतरौली क्षेत्र में दो महिलाओं के घर से भैंस चोरी के मामलों में नामजद शातिर चोर सर्वेश उर्फ भोपू पुत्र छोटक्के निवासी ग्राम भेरका को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने इस आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ।
पहली घटना में माया देवी पत्नी छोटक्के निवासी ग्राम फतेहनगर ने बताया कि आरोपी भोपू ने उनके घर के बाहर बंधी भैंस चुरा ली। इस पर थाना अतरौली पर मुकदमा संख्या 356/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हुआ। दूसरी घटना में चंद्रपाल पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम पीरनखेड़ा ने शिकायत की कि आरोपी ने उनकी भैंस चुराई। इसके लिए मुकदमा संख्या 359/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भैंस चोरी के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई। 25 सितंबर को एक भैंस बरामद कर मालिक को सौंप दी गई। अपराध रोकथाम के अभियान में थाना अतरौली पुलिस मुखबिर की सूचना पर मानपुर नहर पटरी पर पहुंची। वहां आरोपी भोपू चोरी की भैंस बेचने के इरादे से खड़ा था। पुलिस को देखकर वह मोटरसाइकिल पर भागा। रोकने के इशारे पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की एक भैंस, एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (थाना कछौना से 10 सितंबर को चुराई गई), एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना अतरौली में दो और थाना कछौना में एक मुकदमा दर्ज है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया। कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अनुप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल अर्जुन कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल गौरव कुमार चौहान शामिल रहे।
Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











