Hardoi : बिलग्राम के म्यौरा गांव में 22 वर्षीय विनीत की गोली लगने से संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों के अनुसार, विनीत शनिवार दोपहर भैंस चराने निकला था। शाम को घर लौटा। इसके बाद रात साढ़े सात बजे फिर बाहर गया। देर रात तक न लौटने पर पिता मंग
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्यौरा गांव में 22 वर्षीय विनीत पुत्र मंगली प्रसाद की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विनीत का शव घर से करीब 250 मीटर दूर मक्का के खेत के पास भूसे के ढेर पर खून से लथपथ मिला। कनपटी पर गोली लगी थी, जो आर-पार निकल गई थी।
परिजनों के अनुसार, विनीत शनिवार दोपहर भैंस चराने निकला था। शाम को घर लौटा। इसके बाद रात साढ़े सात बजे फिर बाहर गया। देर रात तक न लौटने पर पिता मंगली प्रसाद ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। तलाश में निकले तो भूसे के ढेर पर शव मिला। विनीत परिवार के साथ खेती-किसानी करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने आसपास जांच की। एसपी ने कहा कि परिजनों ने किसी रंजिश या दुश्मनी से इनकार किया है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
Also Click : Hardoi : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की फोटो पर अपमानजनक पोस्ट के आरोपी तौशीफ गिरफ्तार
What's Your Reaction?











