Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण के लिए 1 मई को आयोजित करेगी 'श्रमवीर गौरव समारोह’

इस समारोह में अटल आवासीय स्कूल योजना के अंतर्गत शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, और साथ ही श्रमिकों को प्रमाणपत्र व टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा। औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कई प्रमुख योजनाओं का

May 1, 2026 - 00:10
94 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण के लिए 1 मई को आयोजित करेगी 'श्रमवीर गौरव समारोह’
Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण के लिए 1 मई को आयोजित करेगी 'श्रमवीर गौरव समारोह’

श्रमिकों के सम्मान में यूपी सरकार की बड़ी पहल: 1 मई को होगा 'श्रमवीर गौरव समारोह'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास को गति देने वाले 'श्रमवीरों' व कामगारों के सम्मान में 01 मई, 2026 को इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में  'श्रमवीर गौरव समारोह-2026' का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम न केवल श्रमिकों को सम्मानित करने का एक मंच होगा, बल्कि राज्य की औद्योगिक विकास यात्रा को एक नई दिशा भी प्रदान करेगा ।

इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में श्रम, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और शिक्षा विभाग की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा, जो प्रदेश के श्रमिकों के जीवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस समारोह में अटल आवासीय स्कूल योजना के अंतर्गत शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, और साथ ही श्रमिकों को प्रमाणपत्र व टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा। औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कई प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ होगा, जिनमें श्रमिक सुविधा केंद्र और श्रमिक आवास का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में 7.2 एकड़ भूमि पर 300 बेड वाले ई.एस.आई.सी. (ESIC) अस्पताल के लिए भूमि आवंटन पत्र का वितरण और मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, जेवर की घोषणा, श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार के संकल्प को प्रदर्शित करती है। यह समारोह राज्य के विकास के वास्तविक शिल्पकारों—हमारे श्रमिकों—को एक नई पहचान और संबल प्रदान करेगा।

इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान तथा राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल 'मन्नू कोरी’ के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, प्रमुख सचिव श्रम एवं रोजगार विभाग डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम, श्रम आयुक्त मारकंडेय शाही, शिक्षा विभाग व इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग संघ एवं विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow