Lucknow : दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों के संदर्भ में एक वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें मिशन कर्मयोगी पर व्याख्यान हुए। महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चला। इसमें प्रख्या

Jan 9, 2026 - 23:53
 0  16
Lucknow : दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम
Lucknow : दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अधिक कुशल और सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है।

संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के संरक्षण में और अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक नियंत्रण में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत "थीम ऑफ स्टेट बजट" विषय पर राज्य और क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थानों के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अलावा क्षमता निर्माण पर खंड विकास अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण, हॉस्पिटल आपदा प्रबंधन एवं योजना निर्माण पर मेडिकल चिकित्सकों, राजस्व अधिकारियों और अग्निशमन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण चल रहे हैं। उड़ीसा के पशुधन प्रसार अधिकारियों के लिए "इनोवेटिव वेलफेयर स्कीम्स एंड प्रोग्राम्स" विषय पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों के संदर्भ में एक वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें मिशन कर्मयोगी पर व्याख्यान हुए। महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चला। इसमें प्रख्यात शिक्षाविद् और पूर्व वरिष्ठ सदस्य लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य, संयुक्त निदेशक एफएआरडी उड़ीसा के डॉ. पी.के. मिश्रा, एनआईआरडी हैदराबाद के प्रोफेसर डॉ. आर. रमेश और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाखन सिंह ने हिस्सा लिया।

विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों पर उपयोगी व्याख्यान दिए। डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य ने सॉफ्ट स्किल्स और सतत विकास लक्ष्यों पर विस्तार से जानकारी दी। समापन पर महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू ने मिशन कर्मयोगी और विकसित भारत 2047 के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नवीन कुमार सिन्हा ने किया। अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के आयोजन और प्रबंधन में उप निदेशक डॉ. नीरजा गुप्ता, सरिता गुप्ता, सहायक निदेशक डॉ. राज किशोर यादव, डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. वरुण चतुर्वेदी, संजय कुमार, संकाय सदस्य धर्मेंद्र कुमार सुमन, मोहित यादव, डॉ. अलका शर्मा, प्रचार सहायक मो. शहंशाह, कंप्यूटर प्रोग्रामर उपेंद्र कुमार दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर मो. शाहरुख और अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow