Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 हजार नए राशन कार्ड बनाए, 35 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर रिफिल कराए
Maha Kumbh में आने वाले कल्पवासियों और संस्थाओं के लिए सीएम Yogi ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। इन्हें राशन उपलब्ध कराने के लिए Maha Kumbhनगर में 25,000 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। Maha Kumbhनगर के जि..
सार-
- 12 हजार लोग अब तक राशन ले जा चुके हैं
- गैस सिलेंडर के 3500 नए कनेक्शन जारी किए गए
- 5000 गैस सिलेंडर प्रतिदिन के हिसाब से रिफिल करने का काम किया जा रहा है
By INA News Maha Kumbh Nagar.
Maha Kumbh में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं जिसमें 12 हजार लोग अब तक राशन ले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने इस बार Maha Kumbh में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 35 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर रिफिल कराए जा चुके हैं तो 3500 नए कनेक्शन भी जारी किए गए हैं। मेले में 5000 गैस सिलेंडर प्रतिदिन के हिसाब से रिफिल करने का काम किया जा रहा है।
-
खाद्य सामग्री की नहीं होने पाएगी कोई कमी
Maha Kumbh में आने वाले कल्पवासियों और संस्थाओं के लिए सीएम Yogi ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। इन्हें राशन उपलब्ध कराने के लिए Maha Kumbhनगर में 25,000 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं।
Maha Kumbh नगर के जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि अब तक 12,000 से अधिक लोग राशन प्राप्त कर चुके हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। ताकि किसी को भी यहां खाद्य सामग्री की कमी का सामना न करना पड़े। यह कदम आयोजन के दौरान लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।
-
Maha Kumbh में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं
Maha Kumbh नगर में खानपान की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अब तक 35,000 से ज्यादा गैस सिलेंडरों को रिफिल किया जा चुका है। इसके अलावा 3,500 नए गैस कनेक्शन भी जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 5,000 गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। जिससे Maha Kumbh में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
-
आटा 5 रुपये और चावल 6 रुपये प्रति किलो
Maha Kumbh के आयोजन में अखाड़ों और कल्पवासियों के लिए प्रमुखता से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: जूना अखाड़े में पहले चरण में 1500 अधिक नागा संन्यासियों का हुआ दीक्षा संस्कार
इन लोगों के लिए आटा 5 रुपये और चावल 6 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां श्रद्धालु उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।
-
सभी सेक्टरों में गैस कनेक्शन व्यवस्था
Maha Kumbh में अखाड़ों, कल्पवासियों और संस्थाओं को गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है। इसके लिए मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में एजेंसियां गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही हैं।
What's Your Reaction?