Deoband News: विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में टकराव, जमकर हुई फायरिंग, 2 घायल
कई कारों में भी तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों कर बीच हुए विवाद के कारण हाइवे पर अफरा तफरी ..
कई कारों में भी तोड़फोड़, सूचना पर एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे
By INA News Deoband.
देवबंद: नगर में स्टेट हाईवे स्थित तल्हेड़ी चुंगी पर विवादित भूमि को लेकर टकराव हो गया इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। जिसमें दो लोग घायल हो गए, जबकि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। विवाद का कारण एक जमीन बताई जा रही है। एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। शनिवार की दोपहर हाइवे स्थित तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों के बीच विवादित भूमि को लेकर टकराव हो गया।
इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए, जो दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। ऐसा बताया गया है कि एक पक्ष मिरगपुर गांव जबकि दूसरा पक्ष वाल्मीकि बस्ती का है। कहा जा रहा है कुछ लोगों ने तल्हेड़ी चुंगी पर स्थित एक जमीन पर निर्माण कार्य करना आरंभ किया था। जानकारी होने पर दूसरा पक्ष वहां पहुंचा और इसका विरोध किया। जिसको लेकर उनके बीच मारपीट और फायरिंग हो गई।
इतना ही नहीं कई कारों में भी तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों कर बीच हुए विवाद के कारण हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फयरिंग हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है, दोनों अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरो और अन्य सभी सबूतो के आधार पर मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?