Lucknow News: PM ने बटन दबाकर घरौनी वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, लाभार्थियों से किया संवाद, CM Yogi ने कहा- घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी लें सहयोग

PM Narendra Modi ने कार्यक्रम में घरौनी के लाभार्थियों से संवाद कर उनसे इसके लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। लाभार्थियों ने बताया कि उनको कानूनी दस्तावेज के रूप में घरौनी मिलने से व्यापार ...

Jan 18, 2025 - 22:03
 0  38
Lucknow News: PM ने बटन दबाकर घरौनी वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, लाभार्थियों से किया संवाद, CM Yogi ने कहा- घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी लें सहयोग

सार-

  • PM द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग(VC) के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
  • सीएम ने अपने सरकारी आवास पर लाभार्थियों को वितरित की घरौनी, लाभार्थियों को किया संबोधित 
  • उत्तर प्रदेश में अकेले अब तक वितरित की गईं एक करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियां
  • पूरे देश में अब तक वितरित की गईं 2 करोड़ 23 लाख से अधिक घरौनी   
  • कार्यक्रम में 45 लाख 35 हजार से अधिक वितरित की गईं घरौनियां
  • इससे पहले प्रदेश में वितरित की गईं थीं 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियां

By INA News Lucknow.

देशभर में 2 करोड़ 23 लाख से अधिक घरौनियां बनायी गयी हैं जबकि अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियां बनायी गयीं। इनमें से 37 हजार से अधिक गांव की 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियाें को पहले ही वितरण किया जा चुका है। वहीं शनिवार को 29 हजार से अधिक गांव की 45 लाख 35 हजार से अधिक घरौनियाें का वितरण किया गया।इससे गांवों में प्रापर्टी को लेकर होने वाले विवादों में कमी आयी है। पहले दबंग कमजोर व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लेता था, लेकिन पहली बार तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन सर्वे के माध्यम से गांवों में घरौनी (कानूनी दस्तावेज) के जरिये घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है, जिसे अब कोई भी दबंग नहीं छीन सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर PM Narendra Modi द्वारा वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम में कही।इससे पहले PM Narendra Modi ने वर्चुअली बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया। वहीं CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कई लाभार्थियों को घरौनी वितरित की। 

  • स्वरोजगार के नये अवसर लेकर आया है प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी)

PM Narendra Modi ने कार्यक्रम में घरौनी के लाभार्थियों से संवाद कर उनसे इसके लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। लाभार्थियों ने बताया कि उनको कानूनी दस्तावेज के रूप में घरौनी मिलने से व्यापार करने के लिए आसानी से बैंक से लोन मिल रहा है। साथ ही भूमि संबंधी विवाद भी खत्म हो गया है। PM ने कार्यक्रम में 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के लाभार्थी से संवाद किया।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घरौनियों के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले गरीब की 3 से 4 फुट जमीन दबंग इधरउधर करके कब्जा कर लेते थे। वहीं स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे के जरिये गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है। PM Narendra Modi ने ड्रोन सर्वे के जरिये गरीबों को उनका वास्तविक हक दिलाया है। सीएम ने कहा कि अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को घरौनी वितरित की जा चुकी है। शेष 25 हजार को जल्द ही घरौनी वितरित की जाएगी।सीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब ग्रामीण क्षेत्र में आबादी की जमीन पर बसे हुए लोगों को उनकी जमीन का कानूनी हक दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 57,000 से अधिक ग्राम पंचायत हैं।इन ग्राम पंचायत में एक-एक ग्राम सचिवालय के निर्माण का कार्य हो रहा है, जिससे हर गांव में रोजगार का सृजन हो रहा है। आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हर ग्राम पंचायत अपने यहां पांच से सात लोगों को रोजगार दे रहा है। ऐसे में प्रॉपर्टी कार्ड भी अब स्वरोजगार के नये अवसर लेकर आया है। 

  • राजस्व विभाग जल्द सर्वे के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की ले मदद

CM Yogi ने राजस्व विभाग को निर्देश दिये कि शेष गांव में तय समय में पैमाइश कराकर लोगों को घरौनी दी जाए। इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राजस्व विभाग को सर्वे ऑफ इंडिया से वार्ता करने के निर्देश दिये। साथ ही ड्रोन सर्वे के लिए ड्रोन दीदी की सहायता लेने के निर्देश दिये। ऐसे में समय रहते शेष ग्रामीणों को घरौनी प्राप्त हो जाएगी।इससे जहां एक ओर राजस्व से जुड़े हुए तमाम वादों का निस्तारण होगा, वहीं आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरु प्रसाद आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow