Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले ही लगभग 5 करोड़ ने किया संगम स्नान, अब तक करीब 20 करोड़ पहुंचा स्नानार्थियों का आंकड़ा

मंगलवार को रात 8 बजे तक 4.83 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पूर्व मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़, पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़, इसी रविवार ...

Jan 28, 2025 - 22:57
 0  25
Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले ही लगभग 5 करोड़ ने किया संगम स्नान, अब तक करीब 20 करोड़ पहुंचा स्नानार्थियों का आंकड़ा

मुख्यांश-

  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़ा आस्था का जनसमूह, करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी 
  • CM Yogi ने संतों, साधकों और श्रद्धालुओं को दी मौनी अमावस्या की बधाई और शुभकामनाएं
  • मौनी अमावस्या से पहले ही करोड़ों की संख्या में संगम तट पर पहुंचे  श्रद्धालु
  • रविवार और सोमवार को भी 3.3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान
     
  • साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों ने किया संगम स्नान

By INA News Maha Kumbh Nagar.

मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान मंगलवार को नए शिखर पर पहुंच गया। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से एक दिन पूर्व मंगलवार को करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। यह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में स्नानार्थियों की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अब तक करीब 20 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है। इससे पहले रविवार और सोमवार को भी 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया था। योगी सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ और पूरे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 45 करोड़ से ज्यादा स्नान करेंगे।

Also Read: Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ में पहली बार मिले तीन पीठों के शंकराचार्य, जारी किया संयुक्त धर्मादेश

मंगलवार को रात 8 बजे तक 4.83 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पूर्व मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़, पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़, इसी रविवार को 1.74 करोड़ तो सोमवार को 1.55 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे।  

  • CM Yogi ने दी मौनी अमावस्या की बधाई और शुभकामनाएं

CM Yogi ने मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर देश भर के श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh)-2025 में मौनी अमावस्या के महाव्रत में शामिल होने वाले सभी पूज्य संतों, साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 प्रयागराज में 'अमृत स्नान' के महापुण्य को प्राप्त करने के लिए पधारे सभी साधु-संत गण, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हृदय से अभिनंदन। मां गंगा, भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर बनी रहे, सारे देशवासी एकजुट रहें, यही प्रार्थना है।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow