Maha Kumbh 2025: महाशिवरात्रि ‘पूजन’ के साथ विधिवत संपन्न होगा महाकुम्भ, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा, "हमने यहां एकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखा। पूरा विश्व यह देखकर चकित है कि कैसे करोड़ों भारतीय एकजुट हुए।...

Feb 25, 2025 - 23:53
 0  35
Maha Kumbh 2025: महाशिवरात्रि ‘पूजन’ के साथ विधिवत संपन्न होगा महाकुम्भ, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

सार-

  • अखाड़ों की विदाई के साथ महाशिवरात्रि पर होगा महाकुम्भ (Maha Kumbh) का अंतिम पूजन
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) के समापन से पूर्व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने दिया संदेश
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) की अद्भुत व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को दी बधाई

By INA News Maha Kumbh Nagar.

प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की दिव्यता और संतों के आशीर्वाद ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम पूजन के साथ कुम्भ के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने इसे भारत की सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन विश्व में अनूठा है। इस अद्भुत आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को बधाई दी।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) हमारी दिव्यता का प्रतीक

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 के समापन पर कहा, "महाकुम्भ (Maha Kumbh) हमारी दिव्यताओं का प्रतीक है। हमारी संस्कृति तब से चली आ रही है जब से अम्बर, अग्नि, जल, वायु और मानव अस्तित्व में आए।"

काशी में पूर्ण हुआ कुम्भ अनुष्ठान

उन्होंने बताया कि कुम्भ के सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद वे काशी पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि के ‘पूजन’ के साथ महा कुम्भ की परंपराएं विधिवत संपन्न हो जाएंगी।

एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा, "हमने यहां एकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखा। पूरा विश्व यह देखकर चकित है कि कैसे करोड़ों भारतीय एकजुट हुए।उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि "यूनिस्को ने इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है। 60-62 करोड़ लोगों का एक ही शहर में आना, यह अपने आप में एक अनोखी घटना रही।"

PM मोदी और CM योगी (Yogi) को दी बधाई

उन्होंने कहा, "महाकुम्भ (Maha Kumbh) बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हुआ, इसके लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। उनकी दूरदर्शिता और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।


उत्तर प्रदेश के CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने प्रयागराज (Prayagraj) महाकुम्भ (Maha Kumbh)-2025 के प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं महाकुम्भ (Maha Kumbh) में स्नान हेतु पधारे पूज्य संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। CM ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow