Maha Kumbh 2025: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को बताया शांति का संदेश
उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेशवाहक बताया। उन्होंने कहा, "जब ये 600 मिलियन लोग वापस अपने घर जाएं..
सार-
- तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में शामिल होकर गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धा व्यक्त की
- कहा- 60 करोड़ स्नानार्थी यहां से शांति और प्रेम का संदेश लेकर जाएंगे, उनके घर और समाज के साथ पूरी मानवता को होगा लाभ
By INA News Maha Kumbh Nagar.
महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 में राजनीतिक हस्तियों का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में शामिल होकर गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इसे सभ्यता का प्रतीक और शांति का संदेशवाहक बताया।
- हजारों वर्षों की सभ्यता का साक्षी है प्रयागराज
अन्नामलाई ने कहा, "यह एक अद्वितीय स्थान है, जहां हमारी सभ्यता हजारों वर्षों से चलती आ रही है। अब तक 60 करोड़ लोग यहां आ चुके हैं, पूरी तरह शांतिपूर्वक स्नान कर गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया है।"
- महाकुम्भ (Maha Kumbh) से विश्व को मिलेगा शांति का संदेश
उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेशवाहक बताया। उन्होंने कहा, "जब ये 60 मिलियन लोग वापस अपने घर जाएंगे, तो वे शांति और प्रेम का संदेश लेकर जाएंगे। इससे उनके घर, समाज और देश बेहतर बनेंगे और अंततः पूरी मानवता महान बनेगी।"
- राजनीतिक हस्तियों का महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आना जारी
महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 में अब तक कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। प्रयागराज में इस भव्य आयोजन के दौरान देश-विदेश के नेता, संत, विद्वान और भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं।
- प्रयागराज से लेकर पूरे भारत तक फैलेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
अन्नामलाई ने इस आध्यात्मिक अनुभव को सम्पूर्ण मानवता के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) का यह संदेश भारत के विभिन्न हिस्सों और दुनिया भर में गूंजेगा।
What's Your Reaction?











