महाकुम्भ 2025: दिव्य और भव्य महाकुम्भ में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, चौथे थाने का भी हुआ उद्घाटन।

महाकुम्भ में कुल 56 थानों का होना है निर्माण, सुरक्षित महाकुम्भ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कसी कमर....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 14:04
68 Views
महाकुम्भ 2025: दिव्य और भव्य महाकुम्भ में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, चौथे थाने का भी हुआ उद्घाटन।

महाकुम्भ नगर। दिव्य और भव्य महाकुम्भ के लिए योगी सरकार सुरक्षा के चाक चौबंद  इंतज़ाम कर रही है। महाकुम्भ को पूरी तरह सुरक्षित महाकुम्भ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए शुक्रवार को एडीजी प्रयागराज जोन ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चौथे थाने का उद्घाटन किया। महाकुम्भ में कुल 56 थानों का निर्माण होना है।

  • थाने का किया निरीक्षण

संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले करोड़ो श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिये योगी सरकार लगातार निरीक्षण और निगरानी कर रही है। स्नानार्थियों को सुरक्षित स्नान कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एडीजी प्रयागराज भानू भास्कर ने अक्षय वट स्थित नवनिर्मित थाने का उद्घाटन और निरीक्षण किया। एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि एडीजी प्रयागराज ने थाने में जवानों को मिलने वाले खाने की गुणवक्ता को भी परखा। एसएसपी कुम्भ और एडीजी प्रयगराज ने जवानों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली। 

Also Read- महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो करने हैदराबाद पहुंची योगी की टीम- महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री।

  • 56 थानों को होना है संचालन

मालूम हो कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में कुल 56 थानों के संचालन होना है, जिसमें चार थाने बन गए है और इन थानों का उद्घाटन भी हो चुका है। शेष बचे हुए थानों का निर्माण प्रगति पर है और जल्द इसका संचनाल भी शुरू हो जाएगा।

हाईलाइटर

  • कुंभ मेले के कुल थानों की संख्या: 56
  • निर्माणधीन थानों की संख्या-52

उद्घाटन हो चुके 4 थानों के नाम

  • थाना कोतवाली
  • थाना एमजी मार्ग
  • थाना परेड
  • थाना अक्षयवट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement