महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो करने हैदराबाद पहुंची योगी की टीम- महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री। 

हैदराबाद में आयोजित किया गया महाकुम्भ का पहला रोड शो, तेलंगाना के लोगों को महाकुम्भ में आने के लिए दिया गया निमंत्रण....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 13:56
76 Views
महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो करने हैदराबाद पहुंची योगी की टीम- महाकुम्भ 2025 के लिए रोड शो में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री। 

हैदराबाद। योगी सरकार महाकुम्भ 2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, टीम योगी ने हैदराबाद में पहला रोड शो किया। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को हैदराबाद में भव्य रोडशो का नेतृत्व किया और महाकुम्भ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए तेलंगाना के लोगों को प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में आने का आमंत्रण दिया।

रोडशो में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है। इस बार आयोजित हो रहा महाकुम्भ पिछले कुम्भ से और अधिक दिव्य एवं भव्य होगा। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु, संतों, कल्पवासियों एवं पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने समयबद्ध ढंग से समुचित प्रबंध कर लिया है।

Also Read- Political News: किसानों के मामले में बोले- राहुल गांधी, किसान खुश होगा तो देश खुशहाल होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में महाकुम्भ के प्रमोशन को लेकर रोड शो का आयोजन किया जाए। प्रत्येक राज्य में दो दो मंत्रियों को भेजा जा रहा है, जिसमें एक कैबिनेट और दूसरा राज्य मंत्री शामिल है। इसी क्रम में शुक्रवार को पहले रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें मीडियाकर्मी के साथ ही टुअर एंड ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े ब्लॉगर्स और इन्फ्लूएंसर्स शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement