Deoband News: जमीयत ने 145 असहाय लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया।
दारुल उलूम जकरिया में छात्रों को बांटे गए कंबल, रजाई व जैकेट....
देवबंद। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जमीयत फलाह-ए-इंसानियत की ओर से गरीबों को जबकि दारुल उलूम जकरिया में प्रबंधन ने छात्रों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया।
ईदगाह रोड स्थित जमीयत फलाह-ए-इंसानियत कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जरुरतमंदों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष मौलाना शाहआलम ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए चिह्नित किए गए 145 लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया है।
Also Read- देवबंद: बहू की हत्या में ससुर गिरफ्तार, कई अभी भी फरार
इस मौके पर भाजपा नेत्री शशि त्यागी, नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी, मौलाना कारी इब्राहीम, सभासद शराफत, आदि मौजूद रहे। वहीं, हाईवे स्थित दारुल उलूम जकरिया में शफीक-उल-उम्मत की ओर से मदरसा छात्रों को गर्म कंबल, जैकेट और रजाई बांटी गई। इस मौके पर मुफ्ती हारुन,मंजूर हसन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











