देवबंद: बहू की हत्या में ससुर गिरफ्तार, कई अभी भी फरार
मुजफ्फरनगर थाना छपार के खामपुर निवासी सादिया की शादी छह माह पूर्व गोपाली गांव में सऊद के साथ हुई थी। 29 नवंबर को सादिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे ...
29 नवंबर को गोपाली में हुई थी विवाहिता की हत्या, जमीन पर पड़ा मिला था शव
By INA News Deoband.
दस दिन पूर्व गोपाली गांव में हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। जबकि पति समेत कई अभी भी फरार चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर थाना छपार के खामपुर निवासी सादिया की शादी छह माह पूर्व गोपाली गांव में सऊद के साथ हुई थी। 29 नवंबर को सादिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फर्श पर पड़ा था और गले पर फंदे जैसा निशान था।
यह भी पढ़ें: बैतूल: आठनेर वन परिक्षेत्र में सागौन चरपट समेत बाइक जब्त, आरोपी फरार
जबकि दुपट्टा छत में पंखे से बंधा हुआ था। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित भाई शाहरुख की तहरीर पर पति सऊद, ससुर इंतेशार, सास गुलशाना, देवर हसीब और ननद के विरुद्ध दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने बहू की हत्या में वांछित ससुर इंतेशार को गोपाली बस स्टेंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
What's Your Reaction?











