देवबंद: दोबारा तोड़ दिया गया क्रेश गेट, आंखें मूंदे बैठी रही चौकी पुलिस

मामला संज्ञान में आने के बाद पालिका के ईओ ने 21 नवंबर को कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिसके बाद उक्त स्थान पर लोहे के गार्डर का एक गेट लगाया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार की रात्रि उसे फिर से हटा दि....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 00:02  · Updated: Dec 7, 2024 - 10:52
65 Views
देवबंद: दोबारा तोड़ दिया गया क्रेश गेट, आंखें मूंदे बैठी रही चौकी पुलिस
Advertisement
Advertisement

सार-

  • 13 नवंबर को तोड़ा गया था एक दशक पहले बना क्रेश गेट
  • 21 नवंबर को पालिका ईओ ने कोतवाली में दी थी तहरीर
  • पूरे मामले में चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध

By INA News Deoband.

मोहल्ला खानकाह में पुलिस चौकी से सटाकर करीब एक दशक पूर्व बनाए गए क्रेश गेट (दुर्घटना द्वार) को दोबारा तोड़ दिया गया। हैरत की बात है कि पहले गेट तोड़े जाने की शिकायत के बावजूद पुलिस इस बार भी आंखें मूंदे बैठी रही। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मोहल्ला खानकाह से होकर गुजर रहे गंगोह-नानौता बाइपास स्थित पुलिस चौकी से सटाकर सड़क के बीच क्रेश गेट का निर्माण कराया गया था। ताकि भारी वाहनों को आने जाने से रोका जा सके। लेकिन 13 नवंबर की रात इसे कुछ लोगों ने नगर पालिका का हवाला देकर तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: Rampur: झगड़े की सूचना पर जा रही यूपी 112 की गाड़ी गिरी नाले में, हादसे में महिला आरक्षित की हुई मौके पर मौत

मामला संज्ञान में आने के बाद पालिका के ईओ ने 21 नवंबर को कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिसके बाद उक्त स्थान पर लोहे के गार्डर का एक गेट लगाया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार की रात्रि उसे फिर से हटा दिया गया। जिस कारण मार्ग से भारी वाहन बे-रोकटोक गुजर रहे हैं। जबकि उक्त मार्ग पर कई स्कूल, कॉलेज और दीनी इदारे पड़ते हैं। वाहनों के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

करेंगे कार्रवाई, वसूली को भेज जाएंगे नोटिस

पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति नष्ट करने की वसूली को नोटिस भी भेजा जाएगा। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement