देवबंद: जंगल से अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार, पूर्व में 50 लोगों की गई थी जान

पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर न्यायलय में पेश किया। बता दें, क्षेत्र में फिर से अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ रहा है। पूर्व में ही जह...

Nov 20, 2024 - 22:30
 0  41
देवबंद: जंगल से अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार, पूर्व में 50 लोगों की गई थी जान
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Deoband.

कोतवाली पुलिस ने भायला खुर्द के जंगल में छापामारी अपमिश्रित शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को भायला खुर्द गांव निवासी सुशील कुमार को जंगल में एक ट्यूबवैल के पास से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: एसपी ने हरपालपुर इलाके का सघन निरीक्षण किया, सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए

जिसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर न्यायलय में पेश किया। बता दें, क्षेत्र में फिर से अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ रहा है। पूर्व में ही जहरीले शराब के सेवन से क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद बड़े पैमाने पर धर पकड़ हुई थी। बताया जाता है कि उस समय पकड़े गए शराब माफिया जमानत पर छुट कर फिर से इस धंधे को कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow