Hardoi News: शिव सत्संग मण्डल का महाशिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी को। 

शिव सत्संग मंडल द्वारा 26 फरवरी, बुधवार को सायं 08 बजे से महाशिवरात्रि महोत्सव (Mahashivratri Festival) ,शिव सत्संग मण्डल आश्रम,हुसेनापुर धौकल...

Feb 25, 2025 - 18:18
49 Views
Hardoi News: शिव सत्संग मण्डल का महाशिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी को। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: शिव सत्संग मंडल द्वारा 26 फरवरी, बुधवार को सायं 08 बजे से महाशिवरात्रि महोत्सव ,शिव सत्संग मण्डल आश्रम,हुसेनापुर धौकल (मियांपुर) में सांसद जय प्रकाश रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।महाशिवरात्रि महोत्सव के संचालक अम्बरीष कुमार सक्सेना के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मण्डल के पदाधिकारी घर घर जाकर धर्मानुरागियों से शिव सत्संग मंडल के महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन में विविध क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिपुरेश पांडेय के अनुसार महाशिवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. इस दिन पूरे मनोभाव से भगवान शिव की पूजा की जाती है। 

महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है. यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। जिसमें भक्तगण हर्षोल्लास से भाग लेते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव की पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है.यह  पावन दिन है भक्तजन इस शुभ दिन पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जप, और शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं. यह पर्व भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, ध्यान और शिव भक्ति में लीन होने का एक सुनहरा अवसर देता है। 

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरे दिन शिव मंदिरों विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है और शिव भक्त शिव का जाप करते हैं। रात्रि में जागरण कर शिव आराधना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है और भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है बल्कि समाज में एकता और समरसता का भी संदेश देता है।

Also Read- Hardoi News: 17 महीने बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुयी रिहाई।

उनका कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।महोत्सव में समीपवर्ती जनपदों के भी श्रद्धालु भक्तजन शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में हाई स्कूल से परास्नातक तक के मेधावी छात्र एवं शोध शिक्षार्थी सम्मानित किये जायेंगे। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया जायेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव का आकर्षण सामूहिक शिव अर्चना, भजन एवं प्रवचन होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow