हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 625 ग्राम हेरोइन व 5.8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस

Jun 17, 2026 - 19:16
61 Views
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 625 ग्राम हेरोइन व 5.8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 625 ग्राम हेरोइन व 5.8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हरदोई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 625 ग्राम अवैध हेरोइन तथा 5 किलो 798 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 17 जून 2026 को कोतवाली शहर पुलिस ने पंकज सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह एवं अंकित मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा, निवासी हरियापुर, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 429/26 के तहत धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से पंकज सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अंकित मिश्रा के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वासु कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रेश, अभिषेक त्यागी, प्रदीप चौधरी एवं रिंकू शामिल रहे।

Also Read- सर्राफा कारोबार में बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा, नकदी व आभूषणों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow